27 July 2015

Pyaar .... Mean

प्यार एक खूबसूरत एहसासएक पल के लिए सोचिए, क्या आप बिना प्यार के जिन्दगी कीकल्पना कर सकते हैं! शायद नहीं। किसी का प्यार पाना और किसी को प्यार करने का अहसास कितना खूबसूरत होता है। इसे शब्दों में तो बयां नहीं किया जा सकता। प्यारएक खूबसूरत अहसास है जो सारे जहां कि खुशियां देता है, वहीं दूसरी ओर खुशहाल जीवन जीने का जज्बा भी देता है। अपनत्व से दूर रहते हुए भी मुश्किलों का सामना करने वाले इंसान के साथ जब प्यार होता है, तो उसे वे मुश्किलें भी आसानी से सुलझती नजर आती हैं। वह मु्रस्कुराते हुए उनका सामना करता है। प्यार का एहसास साथ हो, तो दुनिया की हरचीज खूबसूरत नजर आने लगती है।प्रेम का दायरा बडा होता हैकुछ लोग प्यार को सिर्फ कपल्स के आपसी रोमांस से ही जोडकर देखते हैं, जबकि प्रेम का दायरा बहुत बडा है। प्यार तो किसी भी इंसान को किसी के लिए भी प्रति हो सकता है अब चाहे वो बहन, भाई, माता-पिता का बच्चाों से,दोस्त, कलीग या खुद अपने प्रति। प्यार एक बहुत ही खूबसूरत अहसास है जो हमारी सोच को सकारात्मक बनाता है।प्रेम है खूबसूरतअक्सर लोगों से आपने यह कहते सुना होगा कि प्यार इंसान को अंधा बना देता है। लोगों का ये कहना गलत नहीं है। दरअसल, प्यार में एक ऎसा आकर्षण है जिससे आपको बदसूरत चीज भी खूबसूरत लगने लगती है। प्यार ना सिर्फ आपकी जिन्दगी जीने का नजरिया बदलता है, बल्कि आपको जिंदादिल भी बना देता है।प्रेम और धन का कोई मेल नहींइंसान दौलत कितनी भी कमा ले, यदि उसके जीवन में प्यार का अभाव है, तो खुशियों का कमल कभी नहीं खिल सकता। क्योंकि दौलत से केवल घर की चीजें और सुविधाएं खरीदी जा सकती हैं मगर सुख नहीं। दौलत से इंसान सिर्फ वहा, वाहीं बटोरी जा सकती हैं पर खुशियां नहीं। जहां सुख का आधार संतोष है। वहीं खुशियों की आधारशिला पे्रम हैं।प्यार से मिलती है जीतकहते है कि प्यार में वो ताकत है जो दुश्मन को भी दोस्त बना देती है। भरोसा ना हो तो आजमाकर देख लीजिए, आप आज तक जिस व्यक्ति से नफरत करते आए हैं, एक बार उसकी तरफ प्यार से दोस्ती का हाथ बढाकर देखिए। हो सकता है, पहली बार वो आपकी तरफ देखे भी नहीं। लेकिन फिर भी आप दुबारा कोशिश कीजिए, अगली बार वो आपकी दोस्ती के निमंत्रण को जरूर स्वीकारेगा। प्रेम तो पत्थर को भी पिघला सकता है, इंसान का दिल तो फिर भी कोमल होता है। घृणा के घाव बदसूरत होते हैं और प्रेम के खूबसूरत। आप किसी से इसलिए प्रेम नहीं करते कि वे खूबसूरत हैं, बल्कि वे खूबसूरत है क्योंकि आप उनसे प्रेम करते हैं।

No comments:

Post a Comment